फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उबले, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Fri, 26 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बुधवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म विरोधी नारेबाजी करने पर बृहस्पतिवार को तनाव रहा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान और हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की। वे वंदेमातरम और भारत माता की जयकारे लगाते हुए कोतवाली पहुंचे और घेराव किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुदर्शन चक्र महाराज ने आरोपियों पर रासुका लगाने और गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उधर, इस मामले में खुफिया विभाग सतर्क हो गया। वहीं, आला अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे। बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस और पीएसी की गश्त रही।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने भाटवाड़ा स्थित अंबेडकर धर्मशाला में बुधवार को शोकसभा की। इसके बाद नगर में जुलूस निकालकर धर्म विरोधी नारेबाजी की थी। इस पर पुलिस-प्रशासन ने रात में ही मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


नगर के अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट स्थित संघ कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू संगठनों की बैठक हुई। इसमें विहिप के विभाग संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज, बजरंग दल के मिलन सोम और राजकुमार डूंगर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील रोड स्थित विधायक कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कोतवाली गए और घेराव किया।

उन्होंने एआईएमआईएम के नगराध्यक्ष वलीउर्रहमान पर दलित समाज के लोगों को गुमराह कर धर्म विरोधी नारेबाजी कराकर नगर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ रासुका लगाकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस पर सीओ ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

सुदर्शन चक्र महाराज ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन छेड़ने का अल्टीमेटम दिया। यहां संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, महामंत्री प्रवीण जैन, राजीव जैन, भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन, भाजपा युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष संजीव पंवार, विभाग छात्र प्रमुख मिलन सोम, उमाशंकर, राहुल गोटका, मनीष राजपूत, विजय डाहर, अजयदीप सैनी, अजब सिंह सोम, दीपक त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शमिल रहे। उन्होंने सीओ ब्रजेश कुमार और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
 
वहीं, सपा नगराध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली और पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, एसपी देहात को नगर में आपसी सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। मुमताज अली, मंजूर मलिक, यासीन कुरैशी, यामीन, इकराम अंसारी, रिजवान खान, अहसान, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें