फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से टक्कर के बाद चालक, परिचालक को पकड़ने पर बखेड़ा

Fri, 12 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भैसाली बस अड्डे के अंदर से रोडवेज बस के चालक और परिचालक को जबरन थाने ले चलने के प्रयास पर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि सोतीगंज चौकी इंचार्ज और साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों को पीटते हुए पिस्टल तान दी। जिससे गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। मोदीपुरम की तरफ से आ रही रोडवेज की मेरठ डिपो की बस ने बेगमपुल पर रिक्शा चालक शौकत निवासी लालकुर्ती को टक्कर मार दी थी। लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बाद यही बस भैसाली बस अड्डे के सामने दो लोगों को टक्कर मारते हुए रोडवेज डिपो में घुस गई।

इसकी शिकायत पर सोतीगंज चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव समेत चार पुलिसकर्मियों के साथ भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज बस चालक सोमपाल और परिचालक अनुज सोलंकी को पकड़कर बस समेत थाने चलने की बात कहने लगे। जिस पर चालक-परिचालक की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने चालक-परिचालक को पीटते हुए जबरन थाने ले जाने के लिए पिस्टल तान दी। रोडवेज कर्मचारियों ने इसके विरोध में भैसाली बस अड्डे के सामने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस जानकारी पर एएसपी सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह वहां पहुंचे। पुलिस अफसरों ने चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर रोडवेज कर्मियों को शांत कर जाम खुलवाया। चालक शौकत ने चालक-परिचालक पर केस दर्ज कराया। वहीं, परिचालक ने भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना सदर बाजार पर रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें