फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल से दहशत फैलाने वाला दरोगा जांच के घेरे में

Fri, 12 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर के 1:45 बजे थे। चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव, कांस्टेबल विरेंद्र यादव समेत चार पुलिसकर्मी दौड़ते हुए भैसाली बस अड्डे में पहुंचे। जो बस रिक्शा में टक्कर मारकर गई थी, उसको पुलिसकर्मियों ने चारो तरफ से घेर लिया। उस वक्त बस में परिचालक अनुज सोलंकी था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने अनुज से गालीगलौज करते हुए उसे नीचे खींच लिया। परिचालक पूछता रहा कि मेरी गलती तो बताओ साहब, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। हाथापाई शुरू हुई तो दरोगा और कांस्टेबल द्वारा सरेआम पिस्टल लहराने से वहां मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। बस चालक सोमपाल वहां पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे भी खींच लिया। मामूली बात पर पुलिस की दबंगई के चलते करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ।

पहले भी विवादों में रहा दरोगा
सोतीगंज चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव पहले भी विवादों में रह चुका है। सोतीगंज में वाहन काटने वाले कबाड़ियों के साथ भी दरोगा की मारपीट हुई थी। भैसाली अड्डे के सामने ठेले लगाने वालों से भी बेवजह दरोगा ने मारपीट की थी। जिसकी शिकायत ठेले वालों ने पुलिस अधिकारियों से की।
विज्ञापन


दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद
रोडवेज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री लखन सिंह के अनुसार दरोगा की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी फुटेज पुलिस अफसरों को सौंपी जाएगी। पुलिसकर्मियों ने बेवजह मामले को तूल दिया। चालक और परिचालक की गलती थी तो उनके अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए थी।

सिपाही हटे, दरोगा पर जांच बैठी
एएसपी सिद्धार्थ मीणा ने बताया कि रोडवेजकर्मियों की शिकायत पर सोतीगंज में लगे फैंटम सिपाही विरेंद्र यादव समेत तीन पुलिसकर्मी हटाए गए है। जबकि दरोगा बालेंद्र के खिलाफ जांच बैठा दी गई।

कार्रवाई ड्राइवर पर भी बनती है
बस ड्राइवर ने रिक्शा चालक को टक्कर मारी और तेज गति में वहां से भाग आया। इस अंधाधुंध स्पीड में ड्राइवर किसी की जान भी ले सकता था। भैसाली बस अड्डे के सामने बस की टक्कर से दो लोग जख्मी हुए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी। इसके बावजूद रोडवेज अधिकारी अपने ड्राइवर को बेकसूर बता रहे हैं। जबकि कार्रवाई तो ड्राइवर पर भी बनती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें