फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी थाने में एसपी देहात से उलझा, हंगामा

Fri, 12 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिता की शिकायत पर पकड़कर लाया गया नशेड़ी थाने में ही एसपी देहात से उलझकर हंगामा करने लगा। हंगामा के दौरान उसके हाथ की हथकड़ी एसपी देहात के माथे लग गई। इससे उन्हें चोट भी लगी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जबकि उसकी मां रिहा करने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला शिवनगर निवासी रिटायर फौजी जीतू उर्फ नरेश कुमार पिता-पुत्र का झगड़ा फरीदपुर पुलिस के लिए मुसीबत बन गया। बृहस्पतिवार को देर शाम करीब 8.30 बजे पिता की शिकायत पर पुलिस जीतू को पकड़कर लाई थी। नशे में होने की वजह से जीतू ने थाने में आते ही हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर उसके इंस्पेक्टर ने हथकड़ी लगवाने के बाद थाने के दफ्तर में बैठा दिया था। इसी बीत एसपी देहात अचानक थाने पहुंचकर सीधे दफ्तर में चले गए। जीतू पहले ही नशे में गाली-गलौज कर रहा था। एसपी देहात ने उसे समझाने की कोशिश की तो जीतू उनसे भी उलझ गया। इस बीत किसी तरह से उसके हथकड़ी एसपी देहात के माथे में लग गई। इंस्पेक्टर अख्तर सज्जाद ने जीतू को पुलिसिया अंदाज में समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जीतू को पिता की शिकायत पर पकड़कर लाया गया था। वह घर में उनके साथ मारपीट कर रहा था। आला अफसरों से बात करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें