फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधीपुरा में शराब माफियाओं के घर दबिश देने गई टीम को महिलाओं ने पीटा

Sun, 07 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधीपुरा में जहरीली शराब पीने से हुई युवक की मौत के बाद शनिवार को वहां छापामारी करने गई आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। टीम ने जंगल में घुसकर जान बचाई। गुस्साए ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के कर्मियों पर शराब बिकवाने और कार्रवाई के नाम पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए किला-आसिफपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को  लोधीपुरा गांव की नहर झाल पर जहरीली शराब पीने से खजूरी निवासी हरीश पुत्र अमरनाथ की मौत हो गई थी, जबकि आसिफाबाद निवासी ज्ञानीनाथ पुत्र सतीश की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद देर रात आबकारी विभाग ने लोधीपुरा नहर पर दबिश देकर वहां बिक रही शराब कब्जे में ले ली थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे आबकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव टीम के साथ लोधीपुर गांव पहुंचे और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के घरों पर दबिश दी।

यह देख दर्जनों महिलाओं ने आबकारी टीम को घेर लिया और उन्हें खरी खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग वाले ही बडे़ माफियाओं से मिलकर यहां शराब बिकवाते हैं और घटना होने पर ग्रामीणों के घर दबिश देकर उन्हें तंग किया जाता है। इस बीच गुस्साई महिलाओं ने आबकारी टीम के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। टीम ने जंगलों में घुसकर अपनी जान बचाई और वहां से निकल गई।
विज्ञापन


वहीं करीब 10 बजे महिलाओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आसिफाबाद -परीक्षितगढ़ नहर झाल पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ सदर देहात शिवराज सिंह, थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें भी घेर लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब साढे़ 12 बजे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में आबकारी विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें