सवारी से लूटपाट करने वाले ‘टेंपो गैंग’ का भंडाफोड़ कर सदर बाजार थाना पुलिस ने एक महिला समेत छह आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात करना कबूल किया है।
पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
दिल्ली रोड पर एक ‘टेंपो गैंग’ पिछले दो महीने से लूट की वारदात कर रहा था। सदर बाजार पुलिस ने रामबीर, उसकी पत्नी कुंवरवती निवासी जोगीपुरा खरखौदा और संदीप, रिंकु कुमार, चंदन निवासी जोलसा गौतमबुद्धनगर, जावेद निवासी नंगलाताशी को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे सभी एक ही टेंपो में सवार होकर वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों से लूट का सामान और वारदात में प्रयुक्त टेंपो बरामद हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश जारी है।