फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलासी ने ड्राइवर को पीटकर मार डाला

Sat, 30 Jan 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा में यादव मार्केट चौकी से चंद कदम की दूरी पर खलासी ने अपने ही ट्रक ड्राइवर को लोहे के रॉड से पीट-पीट कर मार डाला। चौकी के बगल में हत्या के बाद भी आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर के पिता ने खलासी के खिलाफ बर्रा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सजेती के कुआंखेड़ा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ राजू (45) बर्रा बाईपास स्थित बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। घाटमपुर के खुदबुदीपुर का विकास पाल (22) खलासी था। शुक्रवार सुबह यादव मार्केट चौकी से चंद कदम दूरी पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़े आशुतोष और विकास में किसी बात पर झगड़ा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशुतोष ने विकास को थप्पड़ जड़ दिया तो विकास ने लोहे के रॉड से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ रॉड सिर पर मारी जिससे आशुतोष जमीन पर गिर पड़ा और विकास भाग निकला। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम कमलपाल और अन्य कर्मचारी घायल को लेकर हैलट पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बर्रा एसओ तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें