फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें बोली, मोदीनगर मुठभेड़ में मेरठ पुलिस ने भी दिखाई थी बहादुरी

Tue, 19 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर मुठभेड़ का मामला सोमवार को लिखत-पढ़त में लखनऊ हाईकमान तक पहुंच गया। स्थानीय अफसरों ने सवाल उठाए हैं कि मेरठ पुलिस को दरकिनार करके गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ का अकेले कैसे श्रेय ले सकती है। मेरठ पुलिस के घटनास्थल पर मौजूदगी के फोटो भी सोमवार को वायरल हो गए। दो जिलों में ठन चुके इस प्रकरण पर आईजी जोन और डीआईजी रेंज ने चुप्पी साधते हुए किनारा कर लिया है।
विज्ञापन


खरखौदा में बीते बृहस्पतिवार दिनदहाड़े पशु व्यापारियों से 25.50 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाशों का थाना निवाड़ी क्षेत्र के गांव नगला मूसा के जंगल में मेरठ और गाजियाबाद पुलिस संयुक्त रूप से मुकाबला किया था। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया कैश भी बरामद कर लिया गया था। इस गुडवर्क में मेरठ और गाजियाबाद पुलिस को बराबर का श्रेय मिलना चाहिए था। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने अकेले खरखौदा एसओ पीयूष दीक्षित को मुठभेड़ में फर्द में शामिल दिखाकर मेरठ पुलिस की टीम को दरकिनार कर दिया।

यही नहीं, इस मुठभेड़ में अपनी बहादुरी की चर्चा को लेकर गाजियाबाद और मेरठ पुलिस के अफसरों के बीच तीखी टिप्पणी और वाक युद्ध भी शुरू हो गया। रविवार को तकरार आगे बढ़ी तो मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर मेरठ पुलिस की मौजूदगी के फोटो भी सामने आने शुरू हो गए। सोमवार को यह मामला लखनऊ पहुंचते ही ये फोटो भी वायरल हो गए। सवाल उठे कि मेरठ पुलिस को किनारे करके गाजियाबाद पुलिस अकेले श्रेय क्यों लेना चाहती है।
विज्ञापन


पीछे से आकर घेरा था
खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर बदमाश जब कैश लूटकर भागे तो सूचना फ्लैश होते ही मेरठ पुलिस अलर्ट हो गई थी। एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी क्राइम ने मोर्चा संभाला। सटीक लोकेशन पर मेरठ पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए मोदीनगर तक जा पहुंची थी। निवाड़ी थानाक्षेत्र में बदमाशों को मेरठ पुलिस ने घेर लिया था। तभी गाजियाबाद पुलिस ने पहुंचकर मुठभेड़ की कमान संभाली थी।

ईख के खेत में घुसी पुलिस
असलहों से लैस एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग समेत उनकी पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में कभी ईख के खेत में घुसती तो कभी बाहर आकर कमान संभाल रही थी। यह तमाम फोटो वायरल होने पर लखनऊ हाईकमान ने मामले को समझा। स्थानीय पुुलिस ने मुठभेड़ की रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। इस मामले की चर्चा पुलिस महकमे में जोर-शोर से है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें