फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा एयरबेस में घुसने का प्रयास कर रहा संदिग्ध दबोचा

Tue, 19 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के 16 दिन बाद सिरसा एयरफोर्स स्टेशन सटे खेतों में एक संदिग्ध शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उक्त शख्स खेत के रास्ते एयरबेस में प्रवेश करने की फिराक में था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे दबोचकर एयरबेस की आंतरिक सुरक्षा में तैनात स्पेशल कमांडो के हवाले कर दिया। इसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध शख्स से पूछताछ शुरू कर दी। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और दोपहर से लेकर रात तक कड़ी पूछताछ की।

  जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के महत्वपूर्ण सिरसा एयरबेस का काफी बड़ा हिस्सा गांव झोपड़ा से सटा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ढाणी झोपड़ा निवासी किसान भागीरथ को खेतों में एक युवक दिखा।
विज्ञापन

 
भागीरथ काफी देर तक उक्त युवक की हरकतों पर नजर रखता रहा। युवक की हरकतें संदिग्ध लगने पर उसने इसकी जानकारी अपने साथी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों देखा की उक्त युवक एयरबेस के अंदर घुसने की फिराक में है तो उन्होंने पास जाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे पकड़कर एयरफोर्स स्टेशन ले गए।

यहां उन्होंने अंदर तैनात कमांडो दस्ते को सारी बात बताई। कमांडो ने उसे हिरासत में लिया और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

संदिग्ध शख्स की सूचना मिलने पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और संदिग्ध से रात तक पूछताछ की।
नाम है शाजिद अली, रहता है बंगलादेश सीमा पर
सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में संदिग्ध युवक ने बताया कि उसका नाम साजिद अली है और वह बंगलादेश सीमा से सटे मालदा क्षेत्र में रहता है। साजिद अली कई भाषा बोल सकता है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल एजेंसी से साजिद अली के बारे में जानकारी एकत्रित करके जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। साजिद अपने नाम बदलता रहता है।

सूत्रों का कहना है कि साजिद के बारे में सारी सूचनाएं जुटाने के बाद ही इसे सिरसा पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें