फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में छात्रा की जान लेने की कोशिश, दो छात्र सस्पेंड

Tue, 19 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में सोमवार दिनदहाड़े बीएससी की छात्रा को जान से मारने की कोशिश की गई। स्टॉल से छात्रा का गला घोंटने का प्रयास किया गया। शोर होने पर छात्र भाग गए। छात्रा बेहोशी की हालत में नीचे गिर पड़ी। विभाग की शिक्षिका छात्रा को लेकर प्रिंसिपल ऑफिस पहुंची। और अपनी ही क्लास के दो छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत की। एक बाहरी युवक भी शामिल बताया गया। प्रिंसिपल ऑफिस में छात्रों ने हंगामा किया। जिस पर कॉलेज प्रबंधन ने दोनों आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


वारदात दोपहर करीब 12:30 बजे की है। बीएससी सांख्यिकी फाइनल ईयर की छात्रा विभाग में थी। सांख्यिकी विभाग का भवन भूगोल विभाग की ऊपरी मंजिल पर है। छात्रा क्लास से जब नीचे आ रही थी तो रास्ते में जीने पर उसे दो सहपाठी छात्रों ने रोक लिया। छात्रा के स्टॉल से उसका गला घोंटने की कोशिश की। शोर मचने पर छात्र भाग गए। छात्रा के गले पर दबाने के निशान पड़ गए। बेहोशी की हालत में वह नीचे गिर पड़ी, जिस वजह से उसे पैर में भी चोट आई। वहां से गुजर रही एमएससी की छात्रा ने छात्रा को देखा और विभाग में जानकारी दी।

डॉ. अलका चौधरी छात्रा को लेकर प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचीं। वहां छात्रों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक छात्रा प्रिंसिपल के वेटिंग रूम में रही। बाहर भीड़ जमा हो गई। परिजनों को बुलाया गया। छात्रा के पिता पुलिस में हैं। छात्रा ने लिखित शिकायत में कहा कि क्लास के दो छात्र विक्रांत चौधरी और अंकित चौधरी उसे कुछ दिन से फोन और मेसेज से भी परेशान कर रहे थे। सोमवार को विभाग में दोनों ने उसके स्टॉल से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। बाहरी छात्र गढ़ रोड स्थित एक कॉलेज का है।
विज्ञापन


मनचले चलाते हैं मन की
कॉलेज में छात्रों के दो गुट विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा किसी ने नहीं उठाया। जबकि छेड़छाड़ और बदतमीजी की शिकायत आए दिन आती रहती हैं। खुद कुछ छात्र इसमें शामिल रहते हैं। मनचले कॉलेज में अपनी मन की चला रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। बाहरी युवक भी कैंपस में आकर बदतमीजी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें