फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कैसे गायब हो गए 18 लाख?

Tue, 19 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन स्थित एसबीआई के एटीएम से 18 लाख रुपये गायब होने की सूचना से सोमवार शाम हड़कंप मच गया। बताया गया है कि बैंक कर्मचारियों ने गोपनीय ढंग से इसकी जानकारी पुलिस दी है। एएसपी और इंस्पेक्टर सदर ने एटीएम पर पहुंचकर जांच की। कैश के बारे में पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र में आबूलेन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। इंस्पेक्टर गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि शाम को एटीएम को ठीक किया गया था। जिसके बाद किसी ने बैंक कर्मचारियों को सूचना दी कि एटीएम से 18 लाख रुपये गायब हैं। जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। रात तक करीब दो घंटे तक पुलिस और बैंक कर्मचारी जांच पड़ताल में जुटे रहे। इस मामले में कर्मचारी भी चुप्पी साधे रहे। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम में कितना कैश है। 18 लाख रुपये गायब होने की जानकारी पर वह पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेकिन बैंक के अफसरों की तरफ से ऐसा कुछ नहीं बताया गया है। एटीएम में तकनीकी खराबी भी हो सकती है जिसकी जांच कर रहे हैं। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें