फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा एजेंट के मकान से पांच लाख का माल पार

Tue, 19 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदमाशों ने शहर के शिवकुटी इलाके में बीमा एजेंट के सूने मकान में घुसकर कई लाख रुपये का माल पार कर दिया जबकि जार्जटाउन इलाके में मोबाइल शॉप तथा सिविल लाइंस इलाके में कोरियर कंपनी के दफ्तर का ताला तोड़ नगदी समेत तमाम सामान बोर लिए। तीनों  थाने में घटना की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने मौके पर निरीक्षण के बाद कुछ नहीं किया। सोमवार रात तक चोरों का सुराग भी नहीं लग सका।
विज्ञापन


शहर के मोहत्सिमगंज के मूल निवासी सत्येंद्र वर्मा एक बीमा कंपनी के अभिकर्ता हैं। वह पत्नी प्रज्ञा और बच्चों समेत शिवकुटी मुहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। पास में ही आईजी पीके तिवारी का निजी मकान है। सत्येंद्र की ससुराल गाजीपुर में है। ससुर की बीमारी की खबर मिली तो वह पत्नी-बच्चों समेत बृहस्पतिवार को गाजीपुर चले गए थे। उनकी बेटी सेंट मेरीज कान्वेंट में पढ़ती है। सोमवार सुबह स्कूल वैन का ड्राइवर बच्ची को लेने आया तो मेन गेट में ताला और अंदर के दरवाजे का ताला पड़ा देख उसे शक हुआ। उसने फोन से सत्येंद्र को बताया तो उन्होंने अपने भतीजे को घर भेजा। पता चला कि चोरों ने घर में ताले तोड़कर चोरी कर ली है।

 शाम को सत्येंद्र पत्नी-बच्चों समेत गाजीपुर से घर आ गए। कमरों में आलमारी और बक्से खुले थे। फर्श पर सामान बिखरे थे। बदमाशों ने आलमारी से प्रज्ञा के तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के आभूषण, 80 हजार रुपये नगदी, ब्लोवर, घड़ियों समेत बहुत से सामान नदारद थे। चोरों ने सत्येंद्र के घर से तकरीबन पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवॉयड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। पूर्व पार्षद कमलेश तिवारी ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, ऑन डॉट कोरियर कंपनी की सिविल लाइंस में एनपीए आर्केट इमारत में भी शाखा है। कंपनी के एरिया मैनेजर जीके श्रीवास्तव आनंदपुरम चकिया में रहते हैं। सोमवार सुबह उन्हें कर्मचारी नीरज श्रीवास्तव ने फोन से जानकारी दी कि कार्यालय के दरवाजे की कुंडी टूटी है।
विज्ञापन


 जीके श्रीवास्तव वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे बदमाशों ने कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, की-बोर्ड, सीपीयू, लैपटॉप, ग्राहकों के कुछ पार्सल तथा नगदी उड़ा दी थी। अल्लापुर में भी चोरों ने पंकज गोयल की मोबाइल शॉप में चोरी कर ली। पंकज ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने दुकान से आठ हजार रुपये और हजारों रुपये के रिचार्ज कूपन चुरा लिए। अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी ने भी दुकान का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें