फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हमलावरों ने दो युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Sat, 05 Jan 2019 09:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर गोल मंदिर के पास आई-20 कार में सवार दो युवकों पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जानलेवा हमले में दोनों युवकों को गोलियां लगीं। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने बताया है कि फोन करके दोनों युवकों को बुलाकर हमला किया गया है। मेरठ कॉलेज के एक छात्र पर अंदेशा जताया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर गांव निवासी मोहित तेवतिया अपने दोस्त अभिषेक निवासी गंगानगर के साथ शास्त्रीनगर नई सड़क सेंट्रल मार्केट से गोल मंदिर के पास आई-20 कार से जा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक गोली अभिषेक के चेहरे पर लगती हुई पार हो गई। जबकि मोहित के पेट में गोली लगना बताया गया।

विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन रामअर्ज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल अभिषेक के मोबाइल पर कॉल गई थी। उन्हें शास्त्रीनगर में बुलाया गया था। जानकारी लगने पर अभिषेक के परिजन लोकप्रिय हॉस्पिटल पहुंचे। अभिषेक के परिजनों ने बताया कि उसकी दादी प्रीतम कौर की रविवार को तेरहवीं है। अभिषेक घर पर था। मोहित अपनी कार से वहां पहुंचा और अभिषेक को लेकर आया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें