फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के दावेदार को गोलियों से भूना

Wed, 04 Nov 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के चुनाव की घोषणा होते वेस्ट यूपी में खूनखराबा होने का सिलसिला जारी है। सरूरपुर इलाके में प्रदीप त्यागी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मंगलवार को इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव में प्रधान पद के दावेदार युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मरने वाला सपा जिला महासचिव का भतीजा था। हत्या के आरोप में वर्तमान प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तोफापुर गांव, इंचौली निवासी बहादुर सिंह यादव (रिटायर सब इंस्पेक्टर) का छोटा बेटा प्रेम कुमार उर्फ गुड्डन यादव प्रधान पद का दावेदार था। जिसके लिए गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। प्रधानी के चुनाव को लेकर उनका दूसरे पक्ष के प्रधान ईश्वर यादव से विवाद चल रहा था। जानलेवा हमले के मामले में ईश्वर और उसका भाई आठ माह से जेल में बंद हैं। आरोप है कि गुड्डन का प्रधानी का चुनाव लड़ने की जानकारी पर ईश्वर ने जेल में ही बैठकर उसकी हत्या की प्लानिंग बना ली।

मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे ईश्वर पक्ष का आनंद यादव अपने तीन साथियों के साथ गुड्डन को उसके घर से बातचीत के बहाने बुलाकर ले गया था। इसी दौरान गुड्डन को घर के पास ही एक मकान में ले जाया गया और उस पर गोलियां बरसा दी गईं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन और ग्रामीण गुड्डन को मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, पुलिस अफसरों को वारदात की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। गुड्डन के चाचा मेघराज यादव समाजवादी पार्टी से जिला महासचिव हैं। यह पता चलने पर पुलिस अफसर हड़बड़ा गए। जानकारी पर सपा नेताओं का भी पोस्टमार्टम हाउस पर तांता लग गया।

एसएसपी डीसी दूबे ने सपा नेता मेघराज यादव से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार गुड्डन को आठ गोलियां लगी हैं। हत्या के मामले में प्रधान ईश्वर यादव और उसके भाई के अलावा आनंद यादव उर्फ पहलवान समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

चुनाव से पहले खूनखराबा
प्रधानी चुनाव से पहले सरूरपुर के खिर्वा जलालपुर में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके बाद 19 अक्तूबर को थाना सरूरपुर क्षेत्र के रासना गांव में प्रधान पद के दावेदार प्रदीप त्यागी की दूसरे संभावित दावेदार निगम पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां से भूनकर हत्या कर दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही एक हत्यारोपी समंदर पाल को पीट-पीटकर मार डाला था। इसके अलावा कई गांवों में प्रधानी चुनाव को लेकर खूनखराबे की आशंका बनी है।  
--------
सपा जिला महासचिव मेघराज यादव के भतीजे का मर्डर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस प्रकरण में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-आलोक शर्मा, आईजी जोन मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें