फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 01 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना कस्बे में रिश्ते के चाचा ने एक किशोरी से दुष्कर्म कर डाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था और अपनी नाबालिग पुत्री को रिश्ते के भाई के यहां छोड़ गया। तीन दिन पूर्ण आरोपी ने अपने दो बच्चों कुछ पैसे दिए और उन्हें दुकान से सामान लाने भेज दिया।

आरोप है कि इसी बीच मौके का फायदा उठाकर उसने किशोरी की आबरू लूट ली। घटना के संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन परिजनों के लौटने पर किशोरी ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


इस पर किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने धारा 376 और पोस्को के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गुलजार पुत्र नत्थू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

छात्रा से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश 
परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर इलाके में छात्रा से सरेशाम तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे अगवा करने की कोशिश की गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मारपीट करते हुए फरार हो गए।
 
ग्यारहवीं कक्षा की यह छात्रा रविवार शाम करीब 4:30 बजे अकेली ही लौट रही थी। इस दौरान शताब्दी नगर में तीन युवकों ने उस पर कमेंट्स करते हुए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घर के पास ही युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की तो विरोध करने पर उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की।

छात्रा शोर मचाती हुई अपने घर में जा घुसी। परिजनों ने जब बाहर आकर आरोपी युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उनके साथ मारपीट करते हुए भाग गए। परिजनों ने परतापुर थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

उधर, पुलिस ने तहरीर मिलना तो दूर, इस तरह के मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। लोगों का आरोप है कि मनचलों का दुस्साहस लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बढ़ावा दे रही है।

महिला से दुष्कर्म, हंगामा
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला से रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते थाने में हंगामा किया।

एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में पिछले काफी दिनों से किसी बात पर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें