फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर दरोगा पर आर्म्स एक्ट भी

Mon, 01 Feb 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमसेन स्टेशन पर अवैध वेंडरों से घूसखोरी में पकड़े गए आपीएफ सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा के खिलाफ सचेंडी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देर रात तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम को दरोगा की अलमारी से 315 बोर का तमंचा और 38 कारतूस अलग-अलग बोर के मिले थे। अवैध शस्त्र रखने में सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भीमसेन रेलवे स्टेशन आरपीएफ चौकी के दरोगा अनिल कुमार को शनिवार रात सीबीआई ने 3900 सौ रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा था। पूछताछ में गोविंद नगर निवासी वेंडर विकास और विनोद ने बताया कि दरोगा रुपये लेने के साथ ही पिछले डेढ़ साल से मुफ्त में अपना खाना भी बनवाता था।
विज्ञापन


बात-बात पर जेल भेजने की धमकी देता था।  उधर सचेंडी एसओ जयवीर यादव ने बताया कि सीबीआई ने दरोगा के खिलाफ सिर्फ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार का मुकदमा सीबीआई कोर्ट लखनऊ में ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें