फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी कचहरी से 3.50 लाख लेकर भागा युवक   

Thu, 06 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
युवक का पीछा करते महिला के संबंधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरी कचहरी में बुधवार दोपहर एक महिला से 3.50 लाख रुपये छीनकर एक युवक भाग गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कचहरी में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। महिला ने पति पर पैसा लूटने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। 
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित मकबरा डिग्गी निवासी रुकसाना का निकाह 2011 में बहरूद्दीन निवासी खुशहाल कॉलोनी लिसाड़ीगेट से हुआ था। दंपति की ढाई साल की बेटी है। दंपति में आपसी विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर दंपति का फैसला चौधरी चरणसिंह बिल्डिंग में एक अधिवक्ता के चैंबर में चल रहा था। महिला का कहना है कि समझौते में बहरूद्दीन ने उसको 3.50 लाख रुपये दिए थे। 

महिला पैसा लेकर जा रही थी, तभी दो युवकों ने उसके हाथ से नोटों भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सिविल लाइन ओमवीर गुप्ता वहां पहुंचे। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों से बातचीत की और कचहरी में चेकिंग भी कराई। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पैसा लूटने का आरोप गलत है। पुलिस ने अधिवक्ता के चैंबर से लेकर घटनास्थल के आसपास कई वकीलों से मामले की जानकारी ली है। पुलिस कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालेगी। जांच पड़ताल के बाद ही लूट की रिपोर्ट लिखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें