फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के गेट निर्माण पर सांप्रदायिक तनाव

Fri, 02 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धार्मिक स्थल में बिना अनुमति बड़ा गेट लगाने पर सांप्रदायिक हो गया। भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और कोतवाली थाने में हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में मुख्य गेट के अलावा एक छोटा गेट भी है। छोटे गेट की तरफ मिश्रित आबादी रहती है। जिसे कभी-कभी ही इस्तेमाल किया जाता है, बाकी समय बंद रहता है। कुछ दिनों से धार्मिक स्थल में दीवार को तोड़कर निर्माण कार्य चल रहा था और छोटे गेट के स्थान पर बड़ा गेट लगा दिया गया।

इसकी सूचना मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, विवेक वाजपेयी, नरेश उपाध्याय, विनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई धार्मिक स्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि बगैर अनुमति के धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य गैरकानूनी है। हंगामे की सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होने लगे।
विज्ञापन


उधर सूचना पर सीओ कोतवाली विनीत भटनागर, इंस्पेक्टर अजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने निर्माण कार्य को रुकवाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपाइयों ने कोतवाली थाने का घेराव किया। सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि बगैर अनुमति के निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। यह काम सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी आगे से निर्माण करने से इंकार किया है। नायब शहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन का कहना है कि कोई विवाद नहीं है। कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं, धार्मिक स्थल पर जैसा पूर्व स्वरूप था वैसे ही कर दिया जाएगा।

प्याऊ को लेकर हुआ था संघर्ष
इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तीरगरान में एक प्याऊ के निर्माण को लेकर डेढ़ साल पहले सांप्रदायिक संघर्ष हो चुका है। इसमें शुभम रस्तोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें