फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Mon, 20 Jul 2020 07:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में सोमवार शाम सरेराह एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़: 25 हजार के इनामी कुख्यात को मारी गोली, पहले था दो लाख का इनामी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना-दौराला मार्ग पर मोहल्ला गढ़ी खटीकान में 27 वर्षीय गुफरान पुत्र कल्लू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशें ने उसे गोली मार दी।

गंभीर हालत में परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की और क्षेत्रवासियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


बताया गया कि युवक मोहल्ला इस्लामाबाद का रहने वाला है और टाटा मैजिक चलाता है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बदमाशों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें