मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी सुक्रमपाल उर्फ भगतपाल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को नगवा मार्ग पर गांव अटाली के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के शार्प शूटर और 25 हजार के इनामी सुक्रमपाल उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एसआई और कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं। इनामी शूटर के खिलाफ हत्या समेत 30 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस सोमवार दोपहर बाद नगवा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव अटाली के जंगल में बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। सीओ बुढ़ाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। एसआई राकेश शर्मा और कांस्टेबल कौशल हाथ में गोलियां लगने से घायल हो गए। सूचना पर भारी फोर्स के साथ अफसर खुद मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैरों में गोलियां लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान सुक्रमपाल उर्फ भगत निवासी गांव चंदनहेड़ी थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई है, जिसके बाद से एक पिस्टल-कारतूस और लूट की बाइक बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी, सामने आए पांच चेहरे, आईजी बोले...
सीओ ने बताया कि सुक्रमपाल उर्फ भगत कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का शॉर्प शूटर है, जिसके खिलाफ हत्या जैसी संगीन धाराओं में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में वह मेेरठ पुलिस की ओर से दो लाख का इनामी रह चुका है। वर्तमान में भी बुढ़ाना कोतवाली से उस पर लूट के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल और दरोगा और सिपाही को सीएचसी में भर्ती किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/