फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवपुरम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 02 Apr 2018 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माधवपुरम में रविवार दोपहर विवाहिता का शव पंखे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। ब्रह्मपुरी पुलिस का दावा है कि विवाहिता पति से तलाक लेने के बाद से तनाव में रहती थी। संभवत: उसने इसी तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार माधवपुरम निवासी गुरमीत उर्फ मोनी पुत्री नरेंद्र की शादी करीब सात साल पहले भगवतपुरा निवासी संदीप से हुई थी। दंपति से चार साल का बेटा है। लेकिन पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव के चलते तलाक हो गया था। जिसके बाद से मोनी मायके में ही रह रही थी। 
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि रविवार को मोनी का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मोनी अक्सर बीमार और तनाव में रहती थी। संभवत: इसी वजह से उसने ये कदम उठाया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद शव को बिना बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

पंखड़ी पर बंधा था दुपट्टा 
मेरठ। आसपास के लोगों के अनुसार मोनी ने जिस दुपट्टे से फांसी लगाई, वह पंखड़ी पर बंधा मिला। लेकिन पंखड़ी के ज्यादा न मुड़ने पर इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी रहीं। इस पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना था कि मोनी का वजन बहुत कम था। इस वजह से पंखड़ी ज्यादा नहीं मुड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें