फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में चार वाहन जब्त

विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग, वन निगम, पुलिस ने कोसी नदी में अवैध खनन रोकने के लिए रविवार को संयुक्त अभियान चलाया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत ने बताया कि कोसी के कठियापुल गेट पर दो, खड़ंजा गेट पर दो, बंजारी प्रथम गेट पर चार वाहन जब्त किए गए। ओवरलोडिंग मिलने पर एक दिन के लिए दस वाहनों का प्रवेश रोका गया है। वन निगम के डीएलएम अनीस अहमद ने बताया कि एक वाहन में दो नंबर प्लेट लगे थे। इसकी हकीकत जानने के लिए आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी, काशीपुर से पत्राचार किया जाएगा। वाहन स्वामी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा समेत पुलिस, वन विभाग एवं वन निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें