बाफर वीडियो कॉलिंग पर बैठी जांच
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कुख्यात भूपेंद्र बाफर आजमगढ़ की जेल में बंद है। भूपेंद्र बाफर की वीडियो कॉलिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। भूपेंद्र बाफर में विवेक कस्तला से वीडियो कॉलिंग पर बात की। विवेक कस्तला कौन, इसका पता लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इसकी जांच करने के लिए एसओजी की टीम को लगा दिया गया है।
बदमाशों पर हमारी नजर
मेरठ जोन के जिलों में कई बदमाशों का सफाया हो चुका है। लखनऊ में लविश की हत्या के तार बुढ़ाना से जुड़े हैं। लविश की हत्या में नामजद सौरभ मारा गया है। जेल से बदमाश वर्चस्व कायम करने के नए तरीके लगा रहे हैं। किसी भी सूरत में बदमाशों का वर्चस्व नहीं होने देंगे। जेल में बंद बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है।
- प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/