थाने में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के जैन नगर तिराहे के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर चार लाख रुपए लूट लिए। लूट के बाद बदमाश सिटी स्टेशन की तरफ फरार हो गए।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी विनेश कुमार किराना व्यापारी हैं। उनका एजेंट का भी काम है। सोमवार सुबह वह चार लाख रुपए लेकर स्कूटी से सिटी स्टेशन के लिए निकले थे, जहां से उन्हें दिल्ली जाना था। तभी पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे चार लाख रुपए लूट लिए।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसओ रेलवे इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/