फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घूमने से मना करने पर पुलिस पर हमला, चौकी प्रभारी और सिपाही को किया लहूलुहान

Wed, 01 Apr 2020 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

लॉकडाउन में घूमने से मना करने पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। चौकी प्रभारी एसआई और एक सिपाही को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पालन कराने पर पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमले में महिलाएं भी शामिल रही हैं। अचानक हुए हमले से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लोगों का दुस्साहस देखिए कि उन्हीं की सेहत के लिए 24 घंटे ड्यूटी दे रहे वर्दी को निशाना बनाया जा रहा है। करहेड़ा मार्ग स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में हुई घटना से दहशत पसर गई है।

विज्ञापन


करहेड़ा मार्ग स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में करीब डेढ़ हजार लोग रहते हैं। यहां का निवासी नाहर सिंह वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान नाहर सिंह शुरू से ही रौब जमाता रहा है। उसका इस बस्ती में खासा प्रभाव है। इससे पहले भी पूर्व प्रधान के परिवार पर दुर्व्यवहार संबंधी कई आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि ग्रामीणों पर रौब दिखाना और बेवजह गालीगलौज करना पूर्व प्रधान के परिवार की आदत बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को भी करहेड़ा मार्ग स्थित बस्ती में बुधवार शाम घर के बाहर खड़े युवकों को अंदर जाने के लिए कहे जाने पर मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह व कांस्टेबल रवि पर कातिलाना हमला कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर एसआई लेखराज सिंह को मेरठ रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन पूर्व प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


हमले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा
चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह व कांस्टेबल रवि पर बुधवार देर शाम हुए कातिलाना हमले के आरोपी पूर्व प्रधान नाहर सिंह के परिवार की दबंगता का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि परिवार की महिलाएं भी पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल रहीं हैं। सीओ भोपा राममोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों व लोहे के पाइप से हमला किया। सभी हमलावरों को चिह्नित किया जा चुका है। पूर्व प्रधान के साथ उसकी पत्नी व पुत्रवधू को हिरासत में भी ले लिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें