नहटौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने एक पेंटर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर भारी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे।
वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान के निर्माण चल रहा है। बताया जाता है कि मकान के निर्माण में गांव चौहरा निवासी जाॅनी मजदूरी का काम कर रहा था। जॉनी बुधवार को गांव के ही कपिल कुमार 28 वर्ष को रंगाई-पुताई का ठेका दिलाने की बात कहकर साथ लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद दोनों निर्माणाधीन मकान के पास एक झोपड़ी में बैठकर शराब पीने लगे।