फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई से जुड़ा आरोपी नईम 'सरेंडर' को तैयार, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 12:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
naeem
विज्ञापन

यूपी के मेरठ से सटे रार्धना में आईएसआई से जुड़े संदिग्ध नईम को गिरफ्तार करने NIA पहुंची थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। नईम के साथ कुछ अजीबोगरीब चल रहा है। नईम खुद को ‘सरेंडर’ करने को बेकरार है, लेकिन पुलिस उसको अपनी कस्टडी में लेने को तैयार नहीं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और न ही उच्चाधिकारियों ने उसको पकड़ने का निर्देश दिया। शुक्रवार को इसको लेकर मंथन चलता रहा, लेकिन नतीजा शून्य निकला।
 
एनआईए और एटीएस ने बुधवार किठौर थानाक्षेत्र के रार्धना गांव में छापा मारा था। पुलिस के मुताबिक एनआईए को नईम की तलाश थी। उन्होंने बताया था कि पहले पकड़े गए आईएसआई के एजेंट ने कई राज खोेले थे। उन्होंने नईम के रिश्तेदार हापुड़ के सिंधावली क्षेत्र के वैठ गांव निवासी साकिब से पिस्टल लेना बताया था। वहीं से जानकारी मिली कि पिस्टल नईम से खरीदी गई। एनआईए और एटीएस को नईम नहीं मिला तो वह वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई से नईम का कनेक्शन जुड़ने की बात उठी तो रार्धना गांव में खलबली मच गई। राधना गांव पहले से ही हथियार बनाने में बदनाम है। इसको देखते एसपी देहात, सीओ किठौर और थाना पुलिस ने शिकंजा कसा। ग्रामीण बोले, नईम खुद को सरेंडर करने को तैयार है। वह गांव के लोगों के पास खुद पहुंचा। उसने कहा कि आतंकी संगठन या फिर पिस्टल देने से मेरा कोई लेनादेना नहीं है।  

बच रही पुलिस
नईम सरेंडर करने को तैयार है। लेकिन अब उसको लेने वाला कोई नहीं है। सवाल उठता है कि नईम के खिलाफ केस दर्ज नहीं है। एनआईए ने क्या कार्रवाई की, इसकी कोई जानकारी लोकल पुलिस को नहीं बताई गई।
 
निर्देश का होगा पालन
नईम किसी मुकदमे में आरोपी नहीं है नईम को गांव के लोग लाने की बात कर रहे थे। लेकिन पुलिस उसको किस मामले में पकड़ेगी। एनआईए का जो निर्देश मिलेगा, उसका पुलिस पालन किया जाएगा। -राजेश कुमार, एसपी देहात 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें