फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर इंस्पेक्टर की हत्या

Fri, 05 Aug 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बृहस्पतिवार को मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमदत्त विहार के पास हुई। हत्या की वजह परिवार का अंदरूनी विवाद माना जा रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से निवाड़ी, मोदीनगर निवासी रिटायर इंस्पेक्टर दयाराम सिंह (63) जागृति विहार सेक्टर-9 में पत्नी महेंद्री, बेटे डॉ. उमेश व सुभाष के साथ रहते थे। रोजाना की तरह दयाराम बृहस्पतिवार सुबह अपने हमउम्र बैंक से रिटायर अफसर प्रेमसिंह के साथ टहलने निकले थे। सोमदत्त विहार में निर्माणाधीन नाले के पास तीन युवक बैठे थे। जिनमें से एक युवक ने उनकी तरफ देखते हुए आवाज दी। दयाराम उनकी बात सुनने के लिये रुक गए। जबकि प्रेम सिंह आगे बढ़ गए।
तभी एक बदमाश ने दयाराम के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर प्रेमसिंह उनकी तरफ दौड़े तो तीनों बदमाश पैदल ही सोमदत्त सिटी की तरफ भागे, और तेजी से आई एक कार में बैठकर फरार हो गए। दयाराम को गंभीर हालत में आनंद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आखिर क्या थी दुश्मनी
दयाराम तीन साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है, इस पर पुलिस अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना कि मामला परिवार से ही जुड़ा है, क्योंकि जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर है कि वह दयाराम की हत्या करने के इरादे से ही आए थे। बदमाशों ने सटीक रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें