फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इंस्पेक्टर को दी धमकी, कहा- ये मेरठ है माथा घूमा तो हो जाएगा आर-पार

Sat, 25 Feb 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में गोवंश को जहर देने या जबरन उठाने की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को भाजपाइयों ने लालकुर्ती थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपा नेताओं की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हुई। भाजपाइयों ने कहा कि मेरठ रावण की ससुराल है, यहां पब्लिक का माथा घूम गया तो सड़कों पर उतरकर आर पार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। लालकुर्ती में बृहस्पतिवार रात एक सांड़ को जहर दे दिया था। शुक्रवार सुबह सांड़ बेहोशी की हालत में मिला तो आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर सांड़ का उपचार कराते हुए उसे गौशाला में भिजवा दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी समर्थकों के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लक्ष्मीकांत वाजपेयी इंस्पक्टर को धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है

यूपी पुलिस
भाजपा विधायक ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती से कहा कि शहर में आये दिन गोवंश को जहर देकर मारा जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। चार दिन पहले जीआईसी में भी एक सांड़ को दूसरे समुदाय के लोगों ने उठाने की कोशिश की। बेगमपुल, गांधी आश्रम, नौचंदी, सिविल लाइन, टीपीनगर मंडी और गंगानगर में गोवंश को जहर दिये जाने की घटना हो चुकी है, उसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ रिपोट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान वेद पांडे, विवेक वाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय, पीयूष शास्त्री, पंकज, गौरव, चिराग, विनय वाल्मीकि, शुगन शर्मा, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें