पुलिस ने भामौरी और मुल्हैड़ा गांव में दबिश देकर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई लाखों रुपये की शराब पकड़ी। शराब को पशुओं के चारे की खोर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
भामौरी गांव में पुलिस ने रविवार रात नरेश के यहां छापेमारी की। पशुओं के चारे के लिए बनाई गई खोर में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद कर ली। यहां से 35 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। भामौरी निवासी नंदू के घर पुलिस ने छापा मारा।
यहां मकान के अंदर मिट्टी की खुदाई करके तहखाना बनाकर उसमें छिपाकर शराब रखी गई थी। यहां से पुलिस ने तीस पेटी शराब पकड़ी। वहीं, आबकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने मुल्हैड़ा और सलावा में छापेमार कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ी। गौतम पांच पेटी और राजेंद्र 30 पेटी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।