यह बड़ा ही अजीबोगरीब मामला है। जिसने भी सुना और देखा, वहीं हैरान है। आग में जलने से जिस महिला की मौत हुई है, पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम भी कराया है। वह जिंदा है। इसकी जानकारी लगते ही परिवार वालों नहीं, पुलिस टेंशन में आ गई। सवाल है कि अगर यह महिला जिंदा है तो आग में जला हुआ मिला शव किसका है। जिसको परिजनों ने अफसाना का बताया था। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
यह मामला लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र का है। रशीदनगर में दो अप्रैल 2019 इश्तियाक के मकान में आग लगी थी। जिसमें घर के साथ इश्तियाक की पत्नी अफसाना (28) भी जली थी। जिसका कंकाल पुलिस को मिला था। बताया गया था कि महिला खाना बना रही थी, इसी दौरान सिलेंडर में आग लगी थी। यह शव अफसाना का है। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था। बुधवार को इस मामले में एक अजीबोगरीब बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक अफसाना जैसी दिखने वाली महिला मंगलवार को महिला थाने पहुंची थी। अफसाना की मां नसीमा निवासी इस्लामनगर लिसाड़ीगेट को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी महिला थाने पहुंचे। जहां पर मां बेटी आपस में मिली। मां ने उसको पहचान लिया, लेकिन अफसाना ने खुद का नाम निशा परवीन बताया है। लेकिन यह बात नसीमा के गले नहीं उतरीं। बुधवार को लेकर इसकी चर्चा जोर शोरों से लिसाड़ीगेट में फैली।
गोकुलपुर में आई अफसाना
बुधवार को यह मामला सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट के पास पहुंचा। सीओ कोतवाली ने इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि अफसाना गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव से आई थी। गोकुलपुर में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि वह महिला अफसाना ही है। इसको देखते पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
प्रेमी के साथ जाने की चर्चा
सीओ कोेतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि अफसाना को फोटो महिला इंस्पेक्टर को भेजा गया था। इंस्पेक्टर ने भी उसकी पहचान अफसाना के रूप में की। बताया गया कि महिला थाने में आने वाली महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी की और वह गोकुलपुर में रहती है। सवाल उठता है कि अगर यह महिला अफसाना है तो क्या उसने प्रेमी के पास जाने के लिए ऐसा ड्रामा किया है। पुलिस ने अफसाना की तलाश शुरू कर दी।
आखिर किसका था कंकाल
पुलिस ने जला हुए शव का पोस्टमार्टम हुआ था। अब सवाल उठता है कि अगर अफसाना जिंदा है तो घर में जला कंकाल किसका है? परिवार के लोगों ने इसको अफसाना क्यों बताया? सुपुर्द ए खाक भी मायके वालों ने किया था। पुलिस कहती है कि अगर वाकई वह महिला अफसाना है तो इसके पीछे गहरी साजिश रची गई है। जिसका खुलासा किया जाएगा।
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक नसीमा ने बताया कि अफसाना की शादी एक साल पहले इश्तिाक से हुई थी। अफसाना अपने पति के साथ किराये के मकान में रशीदनगर में रहती है। छह महीने से दंपति में विवाद चलना बताया है। दो अप्रैल को इसी किराये के मकान में आग लगी थी। जिसमें अफसाना की मौत होने की जानकारी दे गई।
अफसाना को जिंदा बताया गया है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। महिला इंस्पेक्टर से भी बातचीत हुई है। मामला चौंकाने वाला है। अगर ऐसा हुआ है तो इसका खुलासा किया जाएगा। शव किसका जला है, इसकी जांच होगी। अफसाना को तलाश जा रहा है।
दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली