फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पानी से भरे ड्रम में मिला एक माह की बच्ची का शव, माता-पिता ने दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमाजरा। गांव खरैंटी में बुधवार तड़के एक घर में पानी से भरे ड्रम में एक माह की बच्ची का शव पाया गया। माता-पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव को पास में दफना दिया। वहीं बच्ची की मौसी की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी महम मामले की जांच में जुट गए हैं। हालांकि, बताया गया है कि बच्ची के पैदा होने पर परिजनों ने पूरे गांव में मिठाइयां बांटी थी। ढोल नगाडे़ भी बजवाए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद सूचना मिली कि लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के खरैंटी गांव में बच्ची की हत्या के बाद कुछ लोगों ने शव को दफना दिया है। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। शव खरैंटी गांव के मजदूर नसीब की एक माह की बेटी लव्या का था। नसीब के अनुसार जब वह सुबह करीब पांच बजे उठा तो लव्या का शव पानी के ड्रम में मिला। हालांकि, डेढ़ माह की बच्ची अपने आप पानी में कैसे गिरी, इसका जवाब नहीं मिला है। परिजनों के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ तब वह सोए हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले की सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंच गईं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चीं को किसी ने डुबोकर मारा है। जिस बेड पर माता-पिता के साथ डेढ़ माह की बच्ची सोई हुई थी, उससे पानी के ड्रम की दूरी करीब 70 फुट है।
-----------
एक माह की बच्ची की हत्या कर शव को दफनाने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

-सज्जन सिंह, डीएसपी, महम
---
चार बजे तक बच्ची जगी थी
बच्ची की मां मुनीश ने पुलिस को बताया कि तीन बजे अचानक ही बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बच्ची को दूध पिलाया। करीब चार बजे तक वह जगी हुई थी। इसके बाद बच्ची और वह भी सो गए। सवा पांच बजे के करीब बच्ची गायब मिली तो उसने तलाश किया। जिस पर बच्ची पानी के ड्रम में पड़ी मिली। कहा कि बच्ची खुद ड्रम में नहीं गिर सकती। परिजनों ने मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

---
22 मार्च को हुआ था जन्म
परिजनों ने बताया कि बच्ची का जन्म 22 मार्च को हुआ था। माता-पिता और परिवार के लोग बच्ची को बहुत ही प्यार करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें