लिसाड़ी गेट पुलिस ने बुधवार को सट्टा किंग हिस्ट्रीशीटर समेत 17 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आठ हजार रुपये बरामद किए। लोगों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से सट्टे का काम करता था। विरोध करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता था।
फिरोजनगर घंटे वाली गली, लिसाड़ी गेट में हिस्ट्रीशीटर असलम मेवाती सट्टा चलाता है। सटीक मुखबिरी के बाद पुलिस ने एसपी सिटी से दबिश की अनुमति मांगी। निर्देश मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर समेत 17 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तीन महीने पहले हिस्ट्रीशीटर ने पिलोखड़ी पुलिस चौकी में एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा था। असलम मेवाती दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि असलम मेवाती पुलिस के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने में माहिर है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर दबाव बनाता है।
ये गिरफ्तार हुए सटोरिये
मुख्य आरोपी अमीर असलम मेवाती, राजा मेवाती, शबाब, अब्दुल, कय्यूम, आसिफ, सलमान, मकबूल, शाह आलम, फईम, अनस, अय्यूब, सलमान, अलतमस , दिलशाद, आसिफ, जिशान।
ये है मेवाती का आपराधिक रिकार्ड
अमीर असलम मेवाती निवासी सोफीपुर, दौराला, हाल पता फिरोजनगर घंटे वाली गली लिसाड़ी गेट
1. 1990 में सोनीपत हरियाणा से एक मजिस्ट्रेट का अपहरण किया
2. दिल्ली में एक महिला से दुष्कर्म किया
3. मोदीनगर में एक व्यापारी से लूट की
4. लिसाड़ी गेट की पिलोखड़ी पुलिस चौकी में एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा
5. अपनी बेटी को गोली मारी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की