फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या

Thu, 25 Apr 2019 04:10 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे फुटेज में होना बताया कैद
- दिन भर पुलिस को नहीं चला पता, रात में शव पोस्टमार्टम भेजा
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद घर के बाहर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र में रामचंद्र के अहाते में मंगलवार आधी रात हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस को 24 घंटे बाद मिली। बुधवार रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि दो शराबियों में विवाद हुआ। जिसमें एक शराबी ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की।
इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री के मुताबिक रामचंद्र के अहाते में कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर राज कश्यप उर्फ राजू (45) पुत्र दया शंकर मंगलवार रात अपने शराबी साथी के साथ घर पहुंचा। पहले दोनों ने शराब के नशे में मोहल्ले वालों से गालीगलौज की। उसके बाद दोनों घर पर चले गए। बुधवार रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि राजू का शव खून से लथपथ उसके घर में पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू अपने घर में अकेला रहता था। शराब पीकर लोगों से गालीगलौज करता था। मंगलवार देर रात वह एक युवक के साथ मोहल्ले में आया। दोनों ही शराब के नशे में होना बताए। पुलिस ने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दोनों कैद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि हत्या खुखरी नुमा चाकू से हुई है, जो मौके से बरामद हुआ है। आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह अभी हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी की पहचान का प्रयास चल रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें