फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोके ओवरलोड वाहन, किया चक्का जाम  

Thu, 21 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटीरियल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन फोर अंडरलोड के पदाधिकारियों ने बुधवार को हाईवे स्थित श्रीराम कांप्लैक्स के सामने दिल्ली व हरिद्वार की ओर से आ रहे ओवरलोड वाहनों को रोका। इन वाहनों को जबरन हाईवे किनारे खड़ा कर चक्का जाम कर दिया गया। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज त्यागी ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से ओवरलोड वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से ओवर लोड ट्रक, गाड़ियां, ट्रैक्टर ट्रॉलियां आदि धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। एसोसिएशन शासन का पूर्ण समर्थन करती है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगा और भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा इनसे जुड़े दलालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। 
पंकज त्यागी और अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से हरियाणा से मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद तक वाहनों से मोटी वसूली होती है। व्हाट्स एप पर ग्रुप बनाकर दलाल रैकी करते हैं और सूचना देते हैं कि कहां पर चेकिंग है और कहां पर नहीं है। फिर उन्हें पास कराते हैं। जिसकी वजह से दुर्घटना होती हैं और सड़कों पर जाम लगता है। सड़कों की क्षति होती है। कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों ओवर लोड वाहनों की शाम को चाबियां लौटाई। चालकों को चेतावनी भी दी कि अगर फिर से ओवरलोड वाहन लेकर इधर आए तो आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, अनिल चौधरी, आसिफ आलम, इसराइल राणा, जमशेद सिद्दीकी, कलीम चौहान, गुलजार चौहान, जुल्फकार, वरुण गुप्ता, मुकेश यादव, शुभम बंसल, संजीव अहलावत, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें