फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ में किया भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार  

Sat, 05 Jan 2019 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में हरियाणा और मेरठ स्वास्थ्य विभाग की सामुहिक टीम ने शनिवार को एक क्लीनिक पर छापा मारा। यहां टीम को मौके से मशीन व अन्य सामना बरामद हुआ है। वहीं डॉक्ट समेत कुल छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


मेरठ के मवाना में थाने के सामने स्थित हड्डी व जोड़ रोग के क्लीनिक पहुंचकर हरियाणा की टीम ने पूछताछ की तो कुछ और ही हकीकत सामने आई। यहां हड्डी व जोड् रोग केंद्र की आड़ में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा था। साथ ही भ्रूण लिंग जांच भी कराई जाती थी। 

विज्ञापन

जांच में टीम को मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ कई संबंधित कागजात बरामद किए हैं। वहीं सेंटर में मौजूद महिला चिकित्सक को भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम ने तीन महिलाओं समेत कुछ छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक टीम ने अपना मुखबिर लगाकर तीस हजार रुपये में डील की थी। मौके से 26 हजार रुपये बरामद हुए हैं वहीं एक अन्य युवक चार हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में सीएचसी की एक आशा भी शामिल है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें