फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे एक माह से गोकशी, भाजपाईयों ने किया हंगामा

Thu, 02 Feb 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट की रोशन कॉलोनी में पुलिस की नाक के नीचे एक माह से गोकशी होती रही। बुधवार शाम प्लॉट में गोवंश कटान होता देख कॉलोनी के लोगों ने पुलिस और भाजपाइयों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने गोकशी के दो आरोपी फरार हो गए। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर का घेराव कर नारेबाजी की। सीओ कोतवाली ने किसी तरह भाजपाइयों को शांत किया।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट में फतेहउल्लापुर चौकी से आधा किमी दूर रोशनी कॉलोनी की गली नंबर दो में ताहिर का मकान है। पास ही प्लॉट में चारदीवारी कर कमरा बनाया हुआ है। यह प्लॉट ताहिर ने शहजाद को किराए पर दे रखा है। प्लॉट के पास दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि दोनों एक माह से प्लॉट में गोकशी कर रहे हैं। बुधवार शाम मौके पर यूपी 100 और लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची, तो प्लॉट में गोवंश पड़ा था। आसपास खून के निशान थे। प्लॉट में एक बछड़ा भी बंधा था। इस दौरान ताहिर और शहजाद दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश पास ही दबवा दिया। 

जांच की बात पर भड़की भीड़
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट चंद्रभान यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही तो भीड़ भड़क गई। भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी, गंगा प्रसाद, वेद प्रकाश लोधी, राजदुलारी, रोहित सिंह, सोनू आदि ने इंस्पेक्टर को घेरकर आरोप लगाया कि पुलिस की नाक के नीचे गोकशी हो रही है। मिलीभगत से आरोपियों को भगा रही है।  सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी शहजाद, उसकी पत्नी साहिरा और ताहिर के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन


रात में करते हैं कटान
लोगों ने इंस्पेक्टर से कहा कि ताहिर और शहजाद रात में गोवंश का कटान करने के बाद सुबह छह बजे से पहले ही मीट को तराजू में तोलकर बेच देते हैं। फैंटम सिपाही आसपास घूमकर चले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें