फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों पर टिकी जांच

Wed, 08 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पु‌लिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल परिसर में गार्ड ब्रजभूषण की हत्या की जांच संदिग्धों की पहचान होने पर टिकी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध युवकों के फोटो और वीडियो मंगलवार को वायरल हो गईं। इन संदिग्धों की तलाश में क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी जुट गई है। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जंगेठी गांव निवासी ब्रजभूषण का शव रविवार सुबह इसी हॉस्पिटल के परिसर में मिला था। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन शीला गुप्ता के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में ये तीनों युवक संदिग्ध हालत में दिखे थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों के निशाने पर गार्ड नहीं, बल्कि चेयर पर्सन थीं। एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव का कहना है कि इन तीनों संदिग्धों युवकों की पहचान होते ही वारदात का खुलासा हो जाएगा। उनकी पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

हॉस्टिपल में चर्चा, कौन हैं हत्यारे   
तीन डॉक्टरों, चेयरपर्सन और हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत होने से खलबली मची हुई है। मंगलवार दिन भर सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल समेत शहर के अस्पतालों में चर्चा रही कि आखिर सिक्योरिटी गार्ड के हत्यारे कौन हैं। हॉस्पिटल का स्टाफ भी गार्ड की हत्या में शक के दायरे में है। 
विज्ञापन


कही दूर के बदमाश तो नहीं
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों संदिग्धों के फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित किए गए। मंगलवार दिन भर पुलिस अधिकारी इंतजार में बैठे थे कोई बदमाशों के बारे में बताएगा। देर रात तक कोई फोन नहीं आया तो पुलिस अधिकारी कयास लगा रहे कि कहीं बदमाश दूर के तो नहीं हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें