फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठगी का शिकार हुई महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती, कार्रवाई की गुहार

Tue, 27 Feb 2024 09:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक से ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे। इसके बाद पीड़िता को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने महिला से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने रकम वापस मांगी। इस दौरान आरोपियों ने महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की।

सरूरपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। दो माह पहले एक युवक ने उसे मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी का लालच देकर अपने दोस्त से मिलाया। इसके बाद दोनों ने पीड़ित महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि जब उसे इस बात का अहसास हुआ तो उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी। आरोपियों ने रुपये देने के नाम पर उसे एक होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें