फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: साइबर अपराधियों ने बनाई पूर्व एडीएम सिटी की फर्जी फेसबुक आईडी, मांगे 20 हजार रुपए

Tue, 23 Apr 2019 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व एडीएम सिटी रहे मुकेश चंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एडीएम सिटी रहे मुकेश चंद्र की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर सरगनाओं ने 20-20 हजार रुपये की मांग की। जांच में सामने आया कि यह आईडी तमिलनाडु से बनाई गई है। मुकेश चंद्र इस समय लखनऊ में अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन के पद पर तैनात हैं। साइबर क्राइम करने वालों ने फर्जी फेसबुक आईडी पर उनका फोटो भी लगा दिया। इसके बाद मैसेंजर में लिखा कि वह परेशानी में हैं और बेटी के लिए अचानक से रकम चाहिए। एक अकाउंट नंबर भी दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक कॉल की, लेकिन वह रिसीव नहीं की गई। उन्होंने मुकेश चंद्र से फोन पर संपर्क किया, तो पता चला कि किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है। इसके बाद लखनऊ और मेरठ पुलिस एक्टिव हुई और साइबर सेल भी जांच में जुट गई। बाद में आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी के मैसेज डिलीट करते हुए फोटो भी हटा लिए। इस मामले में लखनऊ में तहरीर दी गई है।

फेसबुक पर पोस्ट लिख की अपील
मुकेश चंद्र ने अपनी अधिकारिक फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी जिसमें कहा कि ‘कोई मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांग रहा है। ऐसे लोगों से सचेत रहें। इन पर मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा’। 
विज्ञापन


एसपी के सीयूजी नंबर पर भी दी थी धमकी
एक साल पहले एक डीएम का सीयूजी नंबर भी हैक कर लिया था। वहीं दो फरवरी को एसपी क्राइम बीपी अशोक और एसपी सिटी रणविजय सिंह के सीयूजी नंबर पर धमकी भरी कॉल की गई थी। आज तक साइबर एक्सपर्ट कॉल करने वालों का सुराग नहीं लगा सके हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें