फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फर्जी फूड सप्लीमेंट कंपनी का भंडाफोड़

Wed, 03 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बनाने के लिए बाजारों में फूड सप्लीमेंट्स के नाम पर एस्टेरॉयड बेचा जा रहा है। मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) ने हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में ज्वाइंट छापामारी कर इसका भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में मारे गए छापे के दौरान भारी मात्रा में फूड सप्लीमेंट्स जब्त करते हुए पांच सैंपल भरे गए। यहां से फैक्ट्री संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सप्लीमेंट्स खैर नगर में सप्लाई होता था, जहां दो दुकानों पर दबिश के दौरान दुकानदार भाग खड़े हुए। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है।

एफडीए को गोपनीय सूचना मिली थी कि जमुना नगर में अवैध तरीके से फूड सप्लीमेंट बनाया जा रहा है। एसटीएफ के साथ जब छापा मारा गया तो जेडएमएस हेल्थ केयर से फैक्ट्री संचालित मिली। अफसरों ने मौके पर मिले फैक्ट्री संचालक मुजाहिद निवासी बागपत रोड, सलमान निवासी गली नंबर 13 कांच का पुल, अहमद नगर, जीशान निवासी गली नंबर 3, कांच का पुल, अहमद नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान मुजाहिद फैक्ट्री के संचालन से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। टीम ने पांच सैंपल भरे जबकि भारी मात्रा में ग्लूकोज पाउडर, प्रोटीन, चॉकलेट पाउडर आदि नामों से तैयार किए गए फूड प्रोडक्ट्स को जब्त कर लिया।

बिना मानक के फूड सप्लीमेंट्स
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार छानबीन के दौरान सामने आया कि ये फूड सप्लीमेंट्स बिना किसी लैब से जांच या मानक को पूरा किए बिना तैयार किए जा रहे थे। फूड सप्लीमेंट्स के नाम पर महज एस्टेरॉयड ही बेचे जाने के शक पर आगे की पूछताछ भी शुरू कर दी गई। टीम ने तैयार माल की सप्लाई के बारे में जानकारी ली तो मुजाहिद ने बताया कि खैरनगर बाजार में दो दुकानों के माध्यम से होलसेल और रिटेल में माल की बिक्री होती है।

टीम जब खैरनगर में हिंदुस्तान स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन स्टोर और अपोलो मेडिकल स्टोर फूड न्यूट्रिशन प्वाइंट पर पहुंची तो छापे की जानकारी पहले से पहुंचने पर दोनों दुकानें बंद मिलीं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। अगर दुकान मालिक सैंपल भरवाता है तो ठीक है। नहीं तो विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। कार्रवाई में एफडीए के अभिहित अधिकारी वीके वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार व वाईडी आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें