फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अपमान

Wed, 03 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के मोती बाग स्थित वाल्मीकि उद्यान में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों ने गंदगी फेंक दी। मामले की जानकारी होने पर समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोती बाग स्थित वाल्मीकि उद्यान में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर मंगलवार को कुछ अराजक तत्वों ने गंदी वस्तुएं, कंकड़-पत्थर, टूटी चूड़ियां आदि फेंक दी। सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोष व्याप्त हो गया। समाज के रविंद्र वाल्मीकि, अशोक कुमार, भगवान दास, हरी सिंह, पीतम सिंह, राजू, रमेश, विष्णु वाल्मीकि, कैलाश, गौतम आदि ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अराजक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व भी इसी प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिमा के चारों ओर जाली लगा दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें