फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सप्लीमेंट का काला कारोबार पकड़ा

Tue, 07 Jun 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेद व्यासपुरी स्थित फैक्ट्री में छापामारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 वेदव्यासपुरी में सोमवार को पुलिस और एफडीए की टीम ने छापा मारकर फूड सप्लीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें अवैध तरीके से नकली फूड सप्लीमेंट बनाए जा रहे थे। टीम ने करीब दो क्विंटल माल सीज कर तीन सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
वेदव्यासपुरी सेक्टर-5 के निकट स्थित एक मकान में तीन महीने से फूड सप्लीमेंट बनाने का काम चल रहा था। सूचना मिलने के बाद अभिहित अधिकारी वीके वर्मा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही छापा मारने के लिए फोर्स मांगी। सोमवार शाम को टीपीनगर पुलिस और विभाग की टीम ने मकान में छापा मारा। मौके पर गांव बाफर थाना जानी के दो सगे भाई राहुल व रोहित पुत्र मंगत फैक्ट्री चलाते मिले। टीम ने मकान के अंदर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के फूड सप्लीमेंट भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि उनके द्वारा तैयार किया माल मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े शहरों में सप्लाई किया जा रहा था।


ये मिला सामन
नेचुरल बॉडी कैप्सूल - 5 पैकेट
माइ सॉल्ट - 29 किलो ग्राम
मिल्क पाउडर - 100 किलो ग्राम
प्रोटीन - 10 किलो ग्राम
कलर व केमिकल - भारी मात्रा में

नहीं था कोई लाइसेंस
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया है कि फूड सप्लीमेंट बनाने के लिए दोनों लोगों ने विभाग से कोई लाइसेंस नहीं लिया था। इन पर अवैध तरीके से फर्म चलाने का केस चलेगा। तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ रहा है कारोबार
फूड सप्लीमेंट का कारोबार बड़ी तेजी से पनप रहा है। क्योंकि विभाग ने बीत कुछ महीनों के दौरान दूसरा बड़ा मामला पकड़ा है। इससे पहले एसटीएफ के साथ हापुड़ रोड स्थित अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था, जिसमें तैयार माल खैरनगर स्थित दो दुकानों से बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें