फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के पूर्वा इलाही बख्श में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में 19 नामजद, पांच गिरफ्तार, तमंचे बरामद

Fri, 05 Jun 2020 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

-ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के मामले में 19 नामजद, पांच गिरफ्तार
- पूर्वा इलाही बख्श में गोलियां चलाने का का मामला
विज्ञापन
meerutpolice - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पूर्वा इलाही बख्श में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने 19 लोगों को नामजद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
कोतवाली के पूर्वा इलाही बख्श में बृहस्पतिवार को सादिक-सद्दाम पक्ष के बीच रंजिश के चलते विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपियों के घर पर दबिश दी। जहां से दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं, लेकिन किसी ने भी लिखित में तहरीर नहीं दी।
 
इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दोनों पक्षों के 19 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से पांच नामजद आरोपी सादिक व उसका बेटा सावेज, दूसरे पक्ष से माजिद, सोहेल, शाहवेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले भी दोनों पक्ष आपस में विवाद कर चुके हैं।  
विज्ञापन


तमंचे भी बरामद किए गए 
लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की ओर से 60-70 राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपियों के पास तमंचे कहां से आए। आखिर कौन इनको तमंचे सप्लाई करता है। इसकी भी गहनता से पड़ताल की जाएगी। 

दोनों पक्षों के लोगों पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमे दर्ज किए हैं। - दिनेश शुक्ला, सीओ, कोतवाली

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें