फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी देने से मना करने पर व्यापारी पर फायरिंग 

Wed, 24 Jan 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पिस्टल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में मंगलवार रात एक युवक ने मोबाइल व्यापारी की दुकान पर जाकर 50 हजार की रंगदारी मांगी। आरोप है कि मना करने पर युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। कुछ व्यापारियों ने हिम्मत दिखा उसका तमंचा छीन लिया, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद बाजार बंद हो गए । व्यापारियों ने पुलिस से नाराजगी जताई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में आधी रात उसके घर की घेराबंदी कर दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आया।  
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार में बिलाल की मोबाइल शॉप पर ये घटना हुई। बिलाल के चाचा सुल्तान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सीओ कोतवाली ने बताया कि पुरानी तहसील निवासी शानू मंगलवार रात को  दुकान पर आया और गुंडई दिखाते हुए बिलाल से 50 हजार रुपये मांगे। बिलाल ने देने से मना किया तो उसने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। आसपास के व्यापारियों ने हिम्मत दिखा आरोपी से तमंचा छीन लिया। बकौल सीओ शानू बिलाल की दुकान पर आता जाता रहता था। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान ने घटना की फुटेज पुलिस ने ली है। सीओ ने बताया कि आधी रात को  शानू की तलाश में उन्होंने फोर्स के साथ पुरानी तहसील क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन वो नहीं मिला। सीओ के अनुसार पीड़ित के चाचा की तहरीर के आधार पर रंगदारी का मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि फुटेज से फायर होने की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे हमला होगा तो कैसे काम करेंगे 
मेरठ। मौके पर जमा व्यापारियों ने पुलिस से कहा कि इस तरह सरेआम यदि दुकान पर आकर व्यापारी पर हमला होगा तो कैसे काम करेंगे। व्यापारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने भरोसा दिया कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। सीओ ने बताया कि शानू के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुकानदार ओर शानू में किसी मोबाइल बदलने को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें