फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दो हत्या और तीन लूट से थर्राया जनपद  

Sat, 25 Aug 2018 11:21 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ली क्राइम मीटिंग में मेरठ सुर्खियों में रहा। योगी ने कहा कि मठाधीश अफसरों को तुरंत हटाया जाए। रक्षाबंधन के बाद कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं, शुक्रवार को मेरठ जनपद में फिर दो हत्या व तीन लूट की घटना हो गई। सवाल उठ रहे है कि क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस कैसे नाकाम हो रही है। वहीं सीएम की नाराजगी और कानून व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी राजेश पांडेय सर्किल और थानों में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं। मठाधीश थानेदारों को हटाया जाएगा। 

विज्ञापन


दो हत्या और तीन लूट 
जिले में हत्या और लूट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। गंगानगर थानाक्षेत्र में ईशापुर निवासी अमित जाटव (आर्मी का जवान) की अपहरण के बाद हत्या हो गई। जानी के टिमकियां गांव निवासी शालू को उसके पिता चमन ने मार डाला। वहीं, मवाना में रिटायर्ड शिक्षक से 1.05 लाख रुपये, लिसाड़ीगेट में 53 सौ, ब्रह्मपुरी में छात्र से मोबाइल छीन लिया गया। हालांकि एसएसपी ने वारदात में तर्क दिया है। कहा कि फौजी की हत्या लेनदेन के विवाद में और युवती की हत्या में प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। लूट की वारदात को चोरी का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

बड़ा फेरबदल जल्द होगा 
योगी की नाराजगी के चलते लखनऊ से अधिकारियों में और जनपद में सीओ, थानेदारों में जल्द बदलाव होने की संभावना है। मेरठ जनपद में कई थानेदारों की कार्यशैली पर पुलिस अधिकारी ही सवाल उठा रहे हैं। कई थानेदारों की कुर्सी उनके आका बचाने में लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। फेरबदल होना जरूरी है। 
विज्ञापन


बड़ी घटना में फेल क्यों 
पुलिस मेरठ जनपद में चार हत्या और एक दर्जन से अधिक लूट की घटना खोलने में फेल साबित हो रही है। परतापुर में मेहरचंद कसाना, खरखौदा में दंपति की हत्या और परतापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित राजवंशी की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। इन घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जातीय संघर्ष और महिला अपराध में भी पुलिस शिकंजा कसने में फेल साबित हो रही है। 

एंट्री रोमियो स्क्वॉयड जागा 
महिला से जुड़े अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसकी गूंज भी लखनऊ तक पहुंच गई। शुक्रवार को थानेदार से लेकर एसपी तक सड़क पर उतरे। एंटी रोमियो स्क्वॉयड़ को जगाया और गर्ल्स स्कूल व कॉलेजों में अंदर व बाहर अभियान चलाया। कई मनचलों को पकड़कर थाने भेजा।
विज्ञापन


मेरठ जनपद में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अनसुलझी घटनाओं पर पुलिस का काम चल रहा है। अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें