वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया कि वह गाजियाबाद के महिला थाने में तैनात है। रेणू का पति अनुज भी गाजियाबाद में डायल 100 गाड़ी पर ड्यूटी करता है। दोनों गाजियाबाद में ही रहते थे। महिला सिपाही का ससुरालियों से झगड़ा चल रहा था। 16 सितंबर को मनीष अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर नैथला गांव के पास पहुंचा। वहां पर पहले से ही महिला सिपाही स्कूटी लेकर खड़ी हुई थी। जहां पर मनीष ने रेणू के हाथ में गोली मार दी। महिला सिपाही को घायल अवस्था में देख विकास डर गया। मनीष ने उसे साजिश के बारे में बताया। इसके बाद विकास घायल सिपाही को बाइक पर लेकर नैथला गांव के पास छोड़कर भाग निकला। प्रेमी मनीष उसकी स्कूटी लेकर कोताना व जागोस के बीच एक बंद पड़े कोल्हू में पहुंचा। जहां पर उसने स्कूटी को जला दिया और तमंचे को लुहारी गांव के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मनीष की निशानदेही पर जली हुई स्कूटी, तमंचा व महिला सिपाही का मोबाइल बरामद किया। पुलिस शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश करेगी।
महिला सिपाही बोली उत्पीड़न से तंग थी
शामली जनपद के ताना गांव निवासी रेणू की शादी छह साल पहले लुहारी गांव निवासी अनुज के साथ हुई थी। अब उसके एक बेटी भी है। पति-पत्नी यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद तैनात है और दोनों की ड्यूटी गाजियाबाद जनपद में चल रही थी। गृह कलह के चलते ससुराल वालों से रेणू का झगड़ा चल रहा था। 15 सितंबर को बड़ौत में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। इसमें महिला सिपाही ससुराल जाने के लिए राजी भी हो गई थी।
इस तरह मनीष व रेणू के बीच चला प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ मोनू पशु व्यापारी है। पशु खरीद के दौरान ही उसका लुहारी गांव में रेणू के घर आना जाना हो गया था। जहां से उसे रेणू का फोन नंबर मिल गया। उसने व्हाट्सएप पर महिला सिपाही को मैसेज किया। सिपाही ने उसका मैसेज पढ़ने के बाद नंबर ब्लॉक कर दिया और पति अनुज से मैसेज के बारे में बताया। अनुज ने मोबाइल पर मनीष को धमकाया भी था। इसके बाद पांच फरवरी को महिला सिपाही ने मनीष का नंबर अनब्लॉक कर दिया। मनीष ने व्हाट्सएप पर फिर से उसे मैसेज भेजा। इसके बाद उनकी लगातार बातें होने लगी। सात फरवरी को गाजियाबाद में दोनों की मुलाकात हुई। महिला सिपाही से प्रेम-प्रसंग के चलते मनीष की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। मनीष उससे मिलने गाजियाबाद जाता रहता था।
यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर: 10 लाख की सुपारी और ये खतरनाक साजिश, फिर खौफनाक तरीके से तीन दोस्तों की हत्या
आरोपी विकास को नहीं थी साजिश की जानकारी
पुलिस ने बताया कि विकास को साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वह हरियाणा के बहालगढ़ में नौकरी करता था। मनीष उसका दोस्त था। दोस्ती के चक्कर में वह फंस गया। विकास की पत्नी सात माह की गर्भवती थी। केस में फंसने के बाद दहशत के कारण पत्नी का गर्भपात हो गया।
आरोपी मनीष बोला अनुज ने दिया था रेणू का नंबर
आरोपी मनीष उर्फ मोनू बोला कि रेणू के पति अनुज ने ही पत्नी का मोबाइल नंबर दिया था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। अनुज ने मोबाइल नंबर देकर कहा था कि उसकी पत्नी से बात कर रिकॉर्डिंग कर लेना। इसके आधार पर वह पत्नी से तलाक ले लेगा। 16 सितंबर को महिला सिपाही ने उसे नैथला बुलाया था। उसने पहले तो जाने से मना कर दिया था। महिला सिपाही ने उसे धमकी दी थी कि अगर नहीं आया तो वह सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगी। उसकी मौत का जिम्मेदार मनीष होगा। इस धमकी के बाद वह घबरा गया और दोस्त के साथ उसके पास पहुंचा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/