फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जेल अधीक्षक सहित 26 के खिलाफ वाद दर्ज, सपा नेता से चौथ मांगने व मारपीट का आरोप

Fri, 27 Sep 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा जिला जेल के पूर्व अधीक्षक संतलाल यादव सहित 16 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया है। इसमें सपा नेता मनोज कुमार अग्रवाल ने जेल में बंद रहने के दौरान मारपीट, जबरन चौथ मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नामजद आरोपियों में जिला जेल के पूर्व अधीक्षक संत लाल यादव, हेड कांस्टेबल बीडी पाल, सिपाही मनोज कुमार यादव, विमलेश कुमार यादव, बैरक नंबर 13 का रायटर वरुण दुबे, बंदी तालेवर, कोमल सिंह, रन्नो चौधरी, प्रवेंद्र, बिट्टू, आनंद, जयप्रकाश, सुनील यादव, टीटू, अनुपम और राहुल हैं। वहीं 9-10 बंदी अज्ञात आरोपी हैं।

कमला नगर के मीनाक्षी पुरम निवासी मनोज अग्रवाल पुत्र जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उन्होंने जिला कारागार में भ्रष्टाचार की शिकायत 12 मार्च 2015 को केंद्रीय गृह मंत्री से की थी। इसी बीच वो एक पारिवारिक मामले में जिला जेल में 31 मई 2016 को बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

जेल बंद रहने के दौरान आरोपी तीन पुलिसकर्मियों बीडी पाल, मनोज कुमार यादव और विमलेश कुमार यादव ने 50 हजार रुपये की मांग की। 24 जून 2016 को इसकी शिकायत अधीक्षक संत लाल यादव से की। इस पर आरोपियों ने पिटाई लगाई। 

मारपीट में उनकी एक आंख में चोट लग गई। इससे दिखना बंद हो गया। कोर्ट के आदेश पर मेडिकल कराया गया। मगर, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दर्ज कर मनोज कुमार अग्रवाल को बयान दर्ज कराने के लिए 11 नवंबर की तिथि नियत की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें