फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, कस्टडी से भागा बदमाश फरार

Fri, 29 Sep 2017 09:27 AM IST
डिजिटम टीम/ सरधना, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सरधना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एसटीएफ की टीम और पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश व कुख्यात मुकीम काला के सगे भाई वसीम काला को मार गिराया। वसीम मुकीम काला गैंग का एक सदस्य था। जबकि दूसरा बदमाश साबिर पुत्र हासिम भागने में कामयाब हो गया। वर्तमान में साबिर पुलिस कस्टडी से फरार चल रहा है। साबिर डेढ़ लाख का इनामी रह चुका है।
विज्ञापन


सरूरपुर के करनावल के जंगल में आज एसटीएफ की टीम ने दो बदमाशों को घेर लिया और जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को ढेर कर दिया। मारे गए वसीम पर हत्या, लूट और रंगदारी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा फरार साबिर पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के पास से पिस्टल, बाइक बरामद हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। 

मुठभेड़ में घायल बदमाश वसीम को मेरठ मेडिकल अस्पताल में लाया गया था जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ की टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिन पहले ही डीजीपी को इनाम के संस्तुति की फाइल भेजी गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ में दरोगा घायल, पुलिस ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया था बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मेरठ में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पल्लवपुरम में प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर कार लूट ली थी। लूट की सूचना फ्लैश होने पर सदर बाजार पुलिस ने बदमाशों की कंपनी बाग के पास घेराबंदी कर ली। दोनों तरफ से 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश मंसूर ढेर हो गया था जबकि दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
 
पुलिस के अनुसार जागृति विहार, मेडिकल निवासी प्रॉपर्टी डीलर ऋषि कुमार पल्लवपुरम स्थित पंडित ढाबा से खाना खाकर घर लौट रहे थे। पल्लवपुरम क्षेत्र में पल्हेड़ा चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऋषि की वैगनआर कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। ऋषि कुछ समझते, एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी थी। एक बदमाश बाइक लेकर भाग निकला था। जबकि अन्य दोनों बदमाशों ने उन्हें कार में ही बंधक बना लिया था। करीब एक किमी दूर बदमाशों ने ऋषि को पीटकर कार से फेंक दिया और कार लेकर बेगमपुल की तरफ भाग निकले थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें