फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका आश्रम में बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में तीन कर्मी सस्पेंड, एक और गिरफ्तारी

Fri, 29 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह स्थित बालिका आश्रम में बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आश्रम के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कई दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। वीरवार को इसके आश्रम पहुंचते ही पुलिस ने इसे दबोच लिया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब चार हो गई है। इन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से चारों को तीन दिन का रिमांड मिला है। तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।  इधर, छेड़छाड़ का शिकार हुई छात्राओं को चंबा स्थित बाल देखरेख संस्थान में शिफ्ट कर दिया गया है।अभिभावकों के समक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से की गई काउंसलिंग में इन बच्चियों ने इस संस्थान में रहने पर हामी भरी है।

शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम इन बच्चियों का सामान बालिका आश्रम चिल्ली से लाएगी। चिल्ली स्थित बालिका आश्रम में छह बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।इस मामले की सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने बच्चियों की काउंसलिंग की।
विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद बच्चियों ने छेड़छाड़ के आरोप आश्रम के ही तीन कर्मचारियों पर लगाए हैं। इसके बाद इन बच्चियों को जिला मुख्यालय स्थित बाल देख-रेख संस्थान शिफ्ट कर दिया।  पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जहां पीड़ित बच्चियों के बयानों के आधार पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ धारा 376 के में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बच्चियों का मेडिकल करवाया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बच्चियां चंबा शिफ्ट की : डॉ. पीके गुप्ता    

जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि बच्चियों को बाल देख-रेख संस्थान चंबा में शिफ्ट कर दिया है। कहा कि इन बच्चियों का सामान लाने के लिए शुक्रवार को चिल्ली स्थित बालिका आश्रम टीम जाएगी। बच्चियों को जिला मुख्यालय के स्कूल में ही प्रवेश दिलवाया जाएगा।              

महिला गृहरक्षकों की तैनाती: उपायुक्त             
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि चिल्ली स्थित आश्रम में महिला गृहरक्षकों की तैनाती कर दी गई है। कहा कि इस मामले को लेकर निष्पक्षता से छानबीन की जा रही है।

तीन दिन का पुलिस रिमांड : एएसपी 
एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीरवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि वीरवार को एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया था। जिसे इन तीनों के साथ कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें